
केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में हुई महिलाओं की साउंड थेरेपी,इनर व्हील क्लब इटारसी का आयोजन – साउंड हीलर रीटा बवेजा ने दिए महिला कैदियों को मानसिक तनाव कम करने के टिप्स….
हिंद 7 न्यूज़//
प्रतिनिधि //नर्मदापुरम //इटारसी
केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में महिलाओं की साउंड थेरेपी के लिए शिविर लगाया गया. यह शिविर इटारसी के इनर व्हील (Innerwheel Club Itarsi) क्लब द्वारा आयोजित किया गया जिसमें साउंड हीलर रीटा बवेजा ने महिला कैदियों को मानसिक तनाव कम करने के टिप्स दिए..
वर्कशॉप का आयोजन “रीटा बवेजा ISO (साउंड हीलर)” के मार्गदर्शन में किया गया,जिसके माध्यम से जेल की महिला कैदियों की चिंता,थकान और मानसिक तनाव कम करने के प्रयास किए गए उक्त आशय की जानकारी इनरव्हील प्रेसिडेंट सविता आर साहू ने दी।
क्लब अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि जेल में महिलाओं के लिए कुछ करना हमारे लिए आत्म संतुष्टि का कार्य है।
साउंड हीलिंग वर्कशॉप में निरुद्ध लगभग 40 महिलाओं कैदियों ने लाभ लिया।
साउंड थेरेपी स्पेशलिस्ट रीटा बवेजा ने बताया कि ध्वनि तरंग और कंपन हमारे शरीर और मन दोनों पर गहरा प्रभाव डालते हैं और इसके नियमित उपयोग माध्यम से हम मानसिक तनाव और थकान दूर कर सकते है।
उक्त आयोजन में जेल अधीक्षक और नमिता खंडेलवाल द्वारा प्रशंसनीय सहयोग प्रदान किया गया।









