♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व मजदूर दिवस पर पैदल रैली का आयोजन संपन्न हुआ, मजदूर भाइयों को उनके स्वयं के अधिकार और शासन की मजदूर हितेषी योजनाओं के संबंध में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन (AICPO)ने जागरूक किया. नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज, 1 मई 2026 को विश्व मजदूर दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से पैदल रैली निकालकर, गाजे बाजे के साथ, तुलसी चौक बड़े मंदिर से निकालकर “मजदूर भवन” स्टेडियम के सामने गांधी प्रतिमा के सामने समापन किया एवं मनाया गया ।

कार्यक्रम में मजदूरों से संबंधित संगठन को एकजुट रहने, उनका हक दिलाने, उनकी समस्या का निवारण करने मजदूर वर्ग कैसे बीमा एवं शासन की विभिन्न योजना का लाभ ले उनके स्वयं के अधिकार क्या-क्या है  इस पर जागरूक कर संबोधित किया गया

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-श्री पंकज चौरे नगर पालिका अध्यक्ष, श्री दीपक कुमार बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार से विशेष (मान्यता प्राप्त) विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय, श्री मोहन झलिया जी,किसान नेता और पूर्व मजदूर यूनियन अध्यक्ष , श्री हरीश अग्रवाल नगर अध्यक्ष एआईसीपीओ. एवं बाजार क्षेत्र मंडल अध्यक्ष, विशेष अतिथि –श्री गोयल जी संरक्षक,श्री कन्हैया बामने जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार, नरेंद्र वर्मा नगर अध्यक्ष असंगठित कामगार, सचिव तुलसीराम, श्री अजय सिंह राजपूत, सोनू साधवानी आदि सैकड़ो संख्या में मजदूर भाई के साथ अन्य समिति के लोग उपस्थित थे ।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129