♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कलचुरी समाज इटारसी के चुनाव संपन्न हुए — सर्वसम्मति से वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष श्री अशोक मालवीय (शिक्षक) महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती छाया मालवीय, युवा शाखा अध्यक्ष पद पर प्रतीक मालवीय एवं मयूर मालवीय( 1-1 वर्ष हेतु) नियुक्त..

इटारसी// मनीष जायसवाल

कलचुरी कलार समाज इटारसी के चुनाव आज संपन्न हुए कल्चर भवन इटारसी में चुनाव हेतु प्रक्रिया शाम 4:30 बजे शुरू की गई सर्वप्रथम कलचुरी समाज के आराध्य देवता भगवान श्री सहस्त्रबाहु का पूजन अर्चन कर चुनाव प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया. कलचुरी युवा मंडल अध्यक्ष पद हेतु 6 लोगों ने अपने नामांकन फॉर्म जमा किए, महिला मंडल अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नामांकन जमा हुआ. वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष हेतु पांच प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया.

नाम वापसी उपरांत  कलचुरी समाज के वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष के नए अध्यक्ष के रूप में श्री अशोक मालवीय (शिक्षक) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है कलचुरी महिला मंडल से श्रीमती छाया मालवीय को महिला मंडल द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है कलचुरी युवा मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रतीक मालवीय एवं मयूर मालवीय को एक-एक वर्ष हेतु अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है  सभी पदों पर पूर्व की कार्यकारिणी से वरिष्ठ एवं युवा मंडल के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में एवं सर्व सहमति से प्रत्याशियों को चयनित किया गया है) आज निर्वाचन के दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे चुनाव अधिकारी के रूप में श्री अजय चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई. कलचुरी कलार समाज इटारसी के यह चुनाव बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकारिणी सदस्यों महिला मंडल सदस्यों की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में संपन्न किए गए .

चुनाव संपन्न होने पर सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी साथ ही सभी नियुक्त पदाधिकारी को वरिष्ठ मंडल एवं युवा सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गण मौजूद है जिनमें पूर्व समाज अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद मालोनिया जी श्री राजेंद्र मालवीय (एडवोकेट) श्री राजेंद्र मालवीय (कवि) श्री राजेंद्र मालवी एवं वीरेंद्र मालवीय (पत्रकार) श्री अशोक मालवीय (रानीपुर) श्री दीपक मालवीय, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीला राय,श्री उमेश चौकसे श्री अजय चौकसे( नालंदा स्कूल संचालक) श्री प्रदीप जायसवाल, श्री राजेश जायसवाल,श्री मयूर जायसवाल (नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) श्री गोलू मालवीय, (भाजपा नेता) श्री राज चौकसे (पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष)श्री निलेश मालोनिया (पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष) श्री हरीश मालवीय जी ( पूर्व वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष) श्री अश्वनी मालवीय,अनुराग चौकसे, अभिनेश चौकसे, वैभव मालोनिया, योगेश राय, विशाल राय, रोहित मालवीय,भूपेंद्र राय, श्री सुनील मालवीय, बादल जैसवाल, जितेंद्र जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, विवेक जयसवाल, एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे

सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को हिंद 7  न्यूज़ की ओर से हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं .आशा करते हैं कि आप सभी के नेतृत्व में वरिष्ठ जन के मार्गदर्शन में हमारा कलचुरी समाज उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा हमारे आराध्य देवता भगवान सहस्त्रबाहु की कृपा हमेशा बनी रहेगी.🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🚩🚩जय कलचुरी जय भगवान सहस्त्रबाहु🚩🚩

 

🙏🙏🚩🚩जय कलचुरी भगवान जय सहस्त्रबाहु.🚩🚩

विस्तृत खबर के लिए देखिए हिंद7News digital

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129