
विद्युत् पेंशनर्स हित रक्षक संघ का कल 20 मई को इंदौर में धरना प्रदर्शन.
इटारसी //मनीष जायसवाल
विद्युत् पेंशनर्स हित रक्षक संघ का इंदौर में धरना प्रदर्शन
विद्युत् पेंशनर्स हित रक्षक संघ अपनी पेंशन की गारंटी व केन्द्र के समान महंगाई भत्ते की मांग तथा अन्य समस्याओं के समाधान के अभियान को और भी प्रभावी बनाए जाने के क्रम में 20 मई को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी इंदौर के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा,
जिसमें इटारसी के दर्जनों लोग शामिल होंगे प्रदर्शन सुबह 11.00 बजे से शुरू होगा,संघ के इटारसी शाखा के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा यह जानकारी दी गई।








