
इटारसी में शनिवार को दोपहर के 2:00 तक कटौती, मेंटेनेंस उसके बाद भी बिजली बंद चालू होती रही यह कैसा मेंटेनेंस ? वार्ड क्रमांक 25 में एक फेस की बिजली हुई बंद, वार्ड वासी हुए परेशान शाम 6:00 बजे से बंद रात के 11:30 तक भी बिजली नदारत,
इटारसी// मनीष जायसवाल
बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हो गई शनिवार के दिन दोपहर के 2:00 तक मेंटेनेंस के नाम पर पूरे शहर की बिजली बंद रखी गई उसके बावजूद दोपहर के 3:00 बजे के बाद से बिजली बंद चालू होती रही जो की रात के 11:30 बजे तक बंद चालू होती रही इटारसी के विभिन्न वार्डों से समस्याएं आ रही है आज वार्ड क्रमांक 25 में तकरीबन शाम 6:00 बजे से एक फेस नहीं है और लाइट की समस्या निरंतर बनी हुई थी जिसको लेकर वार्ड की समस्त जनता परेशान है जिसके चलते शिवम मेहरा द्वारा वार्ड वासी को के साथ एमपीईबी ऑफिस रात के 11:30 बजे पहुंचकर समस्या बताई गई अधिकारी ना फोन उठाने के लिए तैयार है FOC का नंबर देने के लिए तैयार है ।। प्रशासन से निवेदन है बिजली विभाग को अपनी व्यवस्थाएं इतनी मजबूत रखना चाहिए की बारिश के दिनों मे भी जनता को परेशानी ना हो. निर्बाध बिजली आपूर्ति जनता का अधिकार है 







