
आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम की समीक्षा बैठक रविवार दिनांक 28 जून को सराफा लाइन,कन्यकुंज भवन नर्मदापुरम में होगी.
इटारसी// मनीष जायसवाल
हिंद 7 ब्यूरो
आम आदमी पार्टी नर्मदा पुरम की समीक्षा बैठक रविवार दिनांक 28 जून को आप पार्टी के प्रदेश के सह प्रभारी श्री अनिल लाकड़ा जी एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदा पुरम जोन प्रभारी अजय सोनी जी प्रदेश संगठन मंत्री श्री रेवाराम पटेल जी प्रदेश संगठन सचिव विजेंद्र चौहान जी जिला अध्यक्ष दीनू यादव जी द्वारा नर्मदा पुरम सराफा लाइन के कन्यकुंज भवन मे समीक्षा बैठक रहेगी, इसमें संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की जाएगी एवं आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को किस तरीके से विस्तार किया जाए इस पर विचार विमर्श किया जाएगा एवं साथ ही इसी दिन नर्मदा पुरम को मिलाकर जिले की चारों विधानसभा पिपरिया, सोहागपुर,और सिवनी मालवा में अलग-अलग बैठक होगी, ऐसी जानकारी आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई है.









