
क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदापुरम द्वारा विशाल ट्रैक्टर रैली एवं धरना प्रदर्शन गुप्ता ग्राउंड नर्मदापुरम में संपन्न हुआ, हजारों किसान अपने ट्रैक्टर और हार्वेस्टर लेकर रैली में शामिल हुए.
नर्मदा पुरम// मनीष जायसवाल
जिले के क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदा पुरम द्वारा विशाल ट्रैक्टर रैली एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम स्थानीय गुप्ता ग्राउंड नर्मदा पुरम में हजारों किसानों की मौजूदगी में संपन्न हुआ इसमें किसानों की विभिन्न मांगों को शासन के समक्ष रखा गया. किसानों में काफी गुस्सा है डीजल की बढ़ती कीमतों खाद की समस्या और खरीदी व्यवस्था सुधारने हेतु जिले के हजारों किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली और हार्वेस्टर लेकर रैली में पहुंचे.
ट्रैक्टर रैली रसूलिया ओवर ब्रिज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुप्ता ग्राउंड पहुंची. मंडी परिसर में हुई सभा में किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो अगला आंदोलन राजधानी में होगा. किसान प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया और डीजल पर राहत,खाद की कमी को पूरा करने पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है











