
“संयुक्त किसान मोर्चा”- जिला नर्मदापुरम द्वारा किसानों की मूंग उपार्जन शत प्रतिशत खरीदी हेतु एवं अन्य समस्याओं के संबंध में मा.मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक प्रेम शंकर वर्मा को दिया गया.
नर्मदा पुरम //सिवनी मालवा //मनीष जायसवाल
संयुक्त किसान मोर्चा संगठन जिला नर्मदा पुरम द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन सिवनी मालवा विधायक माननीय प्रेम शंकर वर्मा को दिया गया इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु ,प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे. जिसमें उन्होंने मांग रखी कि जिला नर्मदा पुरम एवं अन्य जिलों के किसानों की मूंग उपार्जन का शत प्रतिशत मध्य प्रदेश सरकार को प्राथमिकता के आधार पर खरीदना चाहिए कि ना की केवल 25 प्रतिशत इसके साथ ही इस ज्ञापन के माध्यम से अपनी अन्य समस्याओं को उल्लेखित करते हुए निराकरण हेतु मांग रखी..
👉ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त किसान मोर्चा ने निम्न मांगों को रखा है
👉अगर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों की 100% मूंग नहीं खरीदी जाती है तो समस्त किसान जोरदार
आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन की होगी।
वर्तमान समय में केवल ग्रीष्मकालीन मूंग की 25% खरीदी ही नहीं कुछ और भी कारण किसानों की
समस्याओं के हैं। इन पर भी ध्यान देना अतिआवश्यक है जैसे…..👇
१. भावांतर भुगतान योजना के द्वारा किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम मूल्य पर
खरीदने (लूटने की व्यापारियों को खुली छूट देना ।
२. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग द्वारा अव्यवहारिक और अपारदर्शिता से फसलों का न्यूनतम समर्थन
मूल्य MSP निर्धारित करना । फसलों की गुणवत्ता FAQ के गलत मापदंड निर्धारित करके किसानों को
प्रताड़ित करना। किसानों को डॉ स्वामीनाथन आयोग द्वारा सी२+५० फार्मूले से फसलों के न्यूनतम
समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया जाना ।
३. माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी की मंशानुरूप आज भी किसान को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली
नहीं मिल रही है, अतः शीघ्र ही किसानों को कृषि पंप पर दिन में बारह घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की
जाए।
ऐसे और भी कई मुद्दे (समस्याएं) हैं, जिन पर किसानों के हितार्थ तुरंत निर्णय लेकर समाधान / निराकरण
करने की आवश्यकता है।
अगर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों की 100% मूंग नहीं खरीदी जाती है तो समस्त किसान जोरदार
आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन की होगी।
भारत माता की जय
जय जवान जय किसान
निवेदक
संयुक्त किसान मोर्चा नर्मदापुरम
मध्यप्रदेश








