♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“इटारसी गीतमाला” के बैनर तले हुआ आयोजन, सुपरहिट गीत गाकर गायक कलाकारों ने मनाया हिंदी सिनेमा के महान गायक स्व. मुकेश चंद्र माथुर का जन्म दिवस, मुकेश के गीतों से गूंजा अभिनंदन सभागृह.

इटारसी// मनीष जायसवाल

 

इटारसी गीतमाला -सीजन 1

मुकेश जी के दमदार सुपर हिट फिल्मी गीत

एक नई शुरुआत ….एक अनूठा आयोजन….

बेहतरीन गीत . संगीत… गायक कलाकारों  की सुमधुर आवाज…..सफल हुआ आयोजन…

आयोजन अच्छा हो परिकल्पना अच्छी हो तो आज भी पुराने गीत संगीत को लोग सुनने को बेताब रहते हैं दिल में बसाए रखना चाहते हैं

हिंदी सिनेमा के महान गायक स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर के जन्म दिवस 22 जुलाई दिन बुधवार को पुरानी इटारसी स्थित अभिनंदन सभागृह में उनके गाए हुए सुपरहिट गीतों के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई इटारसी गीतमाला के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम मे इटारसी एवं जिले नर्मदा पुरम से 19 गायक कलाकारों ने गायक स्वर्गीय मुकेश द्वारा गाए गए अलग-अलग मूड के 19 गीत गाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए,कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे शुरू हुआ और समापन 10:30 बजे हुआ .

सर्वप्रथम गायक स्वर्गीय मुकेश जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सभी कलाकारों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई जिसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

इन कलाकारों ने दी सोलो एवं डुड्स सॉन्ग की प्रस्तुति

जिन कलाकारों ने कार्यक्रम में एकल यानी सोलो सॉन्ग की प्रस्तुति दी जिसमें सर्वप्रथम गायक अजय राज ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, भारत गायकवाड ने – आवारा हूं, संजय दीवान ने दोस्त दोस्त ना रहा, जगदीश जूनानिया – चंदन सा बदन, अमिताभ बैस कहीं दूर जब दिन ढल जाए, अतुल शुक्ला सुहाना सफर, पं जितेंद्र ओझा सारंगा तेरी याद में, संजू पुरकर वक्त करता जो वफा, शशांक बैसाखिया सजनवा बैरी हो गए हमार, तरुण भार्गव जिस गली में तेरा घर, कमल (डेजी) शुक्ला – कभी-कभी मेरे दिल में, प्रदीप बैस जिंदगी ख्वाब है, मनीष जायसवाल मैं पल दो पल का शायर हूं, रामाशीष पांडे सजन रे झूठ मत बोलो,,तुम बिन जीवन,

युगल गीतों में बेहतरीन सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति दी गई

कार्यक्रम के आयोजक अतुल एवं अर्चना शुक्ला द्वारा बेहतरीन युगल गीत क्या खूब लगती हो, अजय राज एवं श्वेता पगारे द्वारा फूल तुम्हें भेजा है खत में, प्रदीप बैस एवं श्वेता पगारे द्वारा दिल तड़प तड़प के,संजू पुरकर एवं वंदना चौरे द्वारा किसी राह में किसी मोड़ पर प्रस्तुति सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

इटारसी नपा अध्यक्ष श्री पंकज चौरे,सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र ओझा, कलचुरी समाज से श्री निलेश मालोनिया एवं राज चौकसे,( पूर्व कलचुरी युवा मंडल अध्यक्ष ),विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से श्री सुभाष दुबे, भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी महामंत्री मयंक मेहतो, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना समाजसेवी एवं डॉ पंकज  पहाड़िया,समाजसेवी मोहम्मद अथर खान आदि अतिथि गण शामिल हुए सभी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का कुमार अतुल शुक्ला एवं इस कार्यक्रम के संयोजक मनीष जायसवाल द्वारा प्रस्तुति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर मंच से सम्मान किया गया साथ ही इटारसी गीतमाला के बैनर तले और भी अच्छे कार्यक्रम किए जाने की घोषणा की गई. कार्यक्रम में एंकरिंग प्रसिद्ध एंकर एवं मिमिक्री आर्टिस्ट संदीप चिमनिया( सचिन) द्वारा की गई जिन्होंने पूरे समय श्रोताओं को बांधे रखा साथ ही शशांक बैसाखिया ने भी मंच संचालन में बेहतरीन भूमिका निभाई. साउंड संयोजन संजय परसाई एवं टेक्निकल सहयोग श्री   कमल (डेजी) शुक्ला ने संभाला. कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे एवं सभी अतिथियों का इटारसी गीतमाला समिति  की ओर से पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया.

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129