
कीरतपुर कुकुट विभाग में पशु आहार केंद्र में शहर की संस्था प्रज्ञा सोशल ऑर्गनाइजेशन इटारसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
इटारसी //मनीष जायसवाल
कीरतपुर कुकुट विभाग में पशु आहार केंद्र में शहर की संस्था प्रज्ञा सोशल ऑर्गनाइजेशन इटारसी द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2026 को स्वस्थ शिविर आयोजित किया गया जिसमें ओ एस टी सेंटर से डॉक्टर शारदा विश्वास जी , आई सी टी सी परामर्श दाता गणेश उपरारिया जी , डाटा मैनेजर देविका पाठक , काउंसलर प्रियंका दुबे , प्रज्ञा सोशल ऑर्गनाइजेशन से प्रबंधक मोहित भल्लावी , काउंसलर बसंत सोनी , ओ आर डब्लू नीरज, हेमलता, विकाश, लोकेश, प्रियंका उपस्थित थे । शिविर में 9 महिलाओं ओर 22 पुरुष कुल 32 जांच की गई । सभी के HIV/Shypllis/T.B/Hepatitis B&C / Blood presure की जांच की गई ।
पशु आहार केंद्र से प्रबंधक डॉक्टर सुनील चौधरी और प्रोडक्शन इंचार्ज गोपाल त्रिपाठी जी उपस्थित थे









