
महान पार्श्व गायक पद्मश्री स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर संगीत संध्या “शाम – ए – रफी” का आयोजन 31 जुलाई को.
इटारसी //मनीष जायसवाल
हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक पद्मश्री स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि 31 जुलाई दिन शुक्रवार को संगीत संध्या “शाम- ए- रफी” का आयोजन किया जा रहा है जो कि उनके निवास स्थान( बालाजी मंदिर रोड ) इटारसी में आयोजित किया जाएगा., समय शाम के 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा जिसमें शहर के विभिन्न कलाकार अपने पसंदीदा गायक मोहम्मद रफी के गाए हुए सुपरहिट एवं अमर गीतों को अपनी आवाज देंगे. उपरोक्त जानकारी इस कार्यक्रम के आयोजक श्री राकेश जैन जी द्वारा दी गई है








