किशोर दा के जन्म दिवस 4 अगस्त पर हुई बेहतरीन म्यूजिकल नाइट फिल्मी गीतों ने समा बांध दिया.
शहर के गीत संगीत प्रेमियों किशोर दा के जन्म दिवस के दिन 4 अगस्त मंगलवार बेहतरीन फिल्मी गीतों से सजी म्यूजिकल नाइट सुनने को मिली जिसकी भरपूर सराहना हो रही है कार्यक्रम पुरानी इटारसी के अभिनंदन सभागृह में रात्रि 8:30 बजे” एक शाम किशोर दा के नाम” म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ जैसे ही हुआ एक के बाद एक सोलो और ड्यूट फिल्मी गीतों ने समां बांध दिया
कुमार अतुल शुक्ला ने “दिल में आग लगाए सावन का महीना” बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया साथ ही अर्चना शुक्ला के साथ ड्यूट गाकर “कोरा कागज था यह मन मेरा”की प्रस्तुति के साथ बेहतरीन माहौल बनाया, शैलेंद्र दुबे ने छूकर मेरे मन को, मनीष जायसवाल राधिका राणा ने किशोर कुमार और लता मंगेशकर का बेहतरीन गीत “जाने कैसे कब कहां” और “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा,” अपनी बेहतरीन आवाज में प्रस्तुत कर समां बांधा,प्रीति तोमर और मनीष जायसवाल की जुगलबंदी में “तेरा साथ है कितना प्यारा” ने श्रोताओं का दिल छू लिया श्वेता पगारे ने “एक में और एक तू” प्रस्तुत कर मन मोह लिया.
विजय राव ने ने घुंघरू की तरह, अजय तोमर भोले ओ भोले और चेहरा है या चंद खिला है, अजय राज द्वारा मुकद्दर का सिकंदर, जिंदगी हसने गाने के लिए है पल दो पल, कमल किशोर डेजी शुक्ला ने हमें और जीने की चाहत ना होती, राकेश मालवीय ने दिल क्या करें,तरुण भार्गव ने ओ हंसिनी, कार्यक्रम के अंत में मनीष जायसवाल राकेश मालवीय ने गीत “चलते-चलते मेरे यह गीत”प्रस्तुत किया
अतिथि गणों में भाजपा नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे,भाजपा नेता मुकेश चंद्र मैंना, समाजसेवी एवं एडवोकेट रमेश के साहू, निलेश मालोनिया राज चौकसे, आदि गणमान्य हुए हुए. कार्यक्रम में सभी आमंत्रित अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ देकर मंच से सम्मान किया गया . इटारसी के जाने-माने एंकर श्री हसन नजमी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया. हालात संगीत समिति द्वारा यह कार्यक्रम 9 वे वर्ष में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम रात्रि 12:30 बजे समापन हुआ. कार्यक्रम के आयोजक मनीष जायसवाल और संयोजक अतुल शुक्ला द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया







