♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वाहनों की चेकिंग स्वागत योग्य पर चाकू लेकर घूमने वालों की भी जांच हो: रमेश साहू एडवोकेट,शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं पर कांग्रेस नेता ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इटारसी/ मनीष जायसवाल

शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व संगठन सचिव एवं अधिवक्ता रमेश के. साहू ने चिंता जताई हैं।

एडवोकेट साहू ने कहा कि वाहन चेकिंग और दुकानें बंद कराने के साथ अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों की निगरानी और अवैध हथियारों की जांच पर भी पुलिश प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए।

श्री साहू ने कहा कि शहर की सुरक्षा का सवाल केवल यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं है।

चाकूबाजी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए।

कौन अपराधी हथियार लेकर घूम रहे हैं, उनके ठिकाने कहां हैं और किन स्थानों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है। ठोस सूचना के आधार पर कानूनसम्मत तलाशी और समय पर कार्रवाई से वारदातों को रोका जा सकता है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के दावों की परीक्षा सड़कों पर होती है। सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च का लाभ तभी है, जब नागरिक बेखौफ बाजार जा सकें, व्यापारी अपना व्यवसाय कर सकें और परिवार अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हों।

श्री साहू ने कहा कि छोटे व्यापारीयों की दुकानों को बंद करा देना प्रशासन के लिए आसान कार्रवाई हो सकती है, लेकिन अपराधियों तक पहुंचना और अवैध हथियारों पर रोक लगाना उसकी वास्तविक जिम्मेदारी है।

श्री साहू ने बाजारों, संवेदनशील इलाकों और सुनसान रास्तों पर नियमित गश्त बढ़ाने, आदतन अपराधियों की निगरानी करने तथा नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

साहू ने कहा कि जनता को केवल वहां चेकिंग कर यातायात सुरक्षा प्रदान करना पर्याप्त नहीं है; उसे चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं पर रोक और सुरक्षित शहर चाहिए।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129