
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने किया राजस्थान के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
इटारसी/ मनीष जयसवाल
विगत दिनों राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर द्वारा आदिवासी समाज के ऊपर एक आपत्तिजनक टिपण्णी की गयी जिसके विरोध मे आज इटारसी मे कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया उक्त जानकारी देते हुए आदिवासी कॉग्रेस के नगर अध्यक्ष समीर परते ने बताया की एक और भाजपा आदिवासियों को अपना बनाने का ढोंग करती है परन्तु उनके तथाकतित नेता द्वारा हमेशा आदिवासियों का अपमान किया जाता है राजस्थान के शिक्षा मंत्री राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर द्वारा यह कहा गया की इनका डीएनए टेस्ट करो की इनका बाप कौन है यह सम्पूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है इसकी हम घोर निंदा करते है वही आकाश कुशराम ने कहा की जिस तरीके से लगातार देश मे आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है नेमावर मे हुयी घटना और मणिपुर मे आदिवासियो पर हो रहे अत्याचार से एवं भाजपा के मंत्री द्वारा आदिवासी के ऊपर की गयी टिपण्णी से यह स्पष्ट होता है की आदिवासियों के प्रति भाजपा की मानसिकता क्या है इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जयसवाल.









