
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता कराई गई.


इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला इटारसी मे जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के खेल शिक्षक विनोद दुबे बताया कि कार्यक्रम में बनखेड़ी बाबई सुहागपुर नर्मदा पुरम के प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य श्री अखिलेश शुक्ला जी के प्रेरक उद्बोधन के साथ किया गया। कार्यक्रम मेंश्री अशोक गोस्वामी श्री अश्वनी मालवीय श्री अर्पण दुबे श्री महेश रेयकवार श्री बी पी चौरे पंकज महतो रामकृष्ण यादव पूजा तिवारी सचिन बाथरे श्री रवि सिंह श्रीमती जय प्रभा मोय रिमी सिंह सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । 14 17 19 आयु वर्ग बालक बालिका के बीच प्रतियोगिता संपन्न हुई परिणाम की घोषणा की गई।







