
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानन से सम्मानित होंगी सारिका घारू.

इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नर्मदापुरम के जिला महामंत्री श्री मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि वाल्मिकी समाज की शिक्षिका के रूप में म.प्र. के विज्ञान जागरूकता के क्षेत्र में पहचान बना चुकी नर्मदापुरम की सारिका घारू जिले के हायर सेकंडरी स्कू.ल सांडिया में माध्यिमिक शिक्षक के रूप में पदस्थन है जिन्हें 5 सितम्बसर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्री य शिक्षक सम्माजन से महामहिम राष्ट्रपति माननीय श्रीमति द्रोपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया जाएगा। श्री मैना ने बताया कि पूर्व में आपको राष्ट्रीय विपिन जोशी स्मारक समिति एवं शासकीय अशासकीय स्कूल संगठन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें वाल्मिकी शिक्षक रत्न पुरूष्कार एवं डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर पुरूस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बच्चों के बीच विज्ञान लोकप्रियकरण में विशेष प्रयासों के लिये 2017 के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मध्यिप्रदेश स्कू ल शिक्षा विभाग का राज्यक स्त0रीय शिक्षक सम्माेन 2022 तथा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल द्वारा दिया जाने वाला राज्य स्तरीय- मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2015 भी प्राप्त हो चुका है। आम निर्वाचन 2014 से निरंतर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप आईकॉन के लिये कार्य कर रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जागरूकता गतिविधियों के लिये राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। सारिका को माधवराव सप्रे स्मृति संग्रहालय द्वारा महेश गुप्ता सृजन सम्मान, राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान तथा केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता के कार्यो के लिये नागपुर में सम्मानित किया जा चुका है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्राची पाण्डे द्वारा 26 अगस्त 2023 को शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शास्त्री भवन भारत सरकार द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। सुश्री सारिका एक शिक्षक के साथ ही विज्ञान प्रसारक के रूप में अपने विद्यालय , ग्राम तथा जिले के साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर बच्चों, महिलाओं, जनजातीय वर्ग के बीच जागरूकता गतिविधियां करती आ रही है। अपने गीतों के माध्यम से अनेक समसामयिक वैज्ञानिक संदेशों को रोचक तरीके से पहुचाने के लिये सारिका ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा जगत में प्राप्त कर चुकी है।
इस अवसर पर मुकेश चंद्र मैना ने कहा कि यह देश की सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के साथ साथ राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका को देखते हुए उनकी चिंता करते है। महामहिम राष्ट्रपति माननीय श्रीमति द्रोपदी मुर्मु, माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीय धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय एवं कौशल विकास और उधमशीलता मंत्रालय भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस वर्ग को सम्मान मिला जिससे समाज आत्म विश्वास परिश्रम और विकास के साथ साथ शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक दिशा में बढ़ने की प्रेरणा देश में रहने वाले अंतिम व्यक्ति को मिलती है। इस अवसर पर समाज की ओर से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।







