
भाजपा के पितृ पुरुष स्व.कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा मनाई गई..
इटारसी मनीष जायसवाल
08 सितंबर 2023 !!

भाजपा नगर मंडल इटारसी, जि-नर्मदापुरम
भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने वाले कुशल संगठक, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती समस्त भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गयी।
तत्पश्चात सूरज गंज चौराहे पर भाजपा मण्डल द्वारा मिस कॉल अभियान तहत इस नम्बर *7000230230* पर मिस्ड कॉल कराया गया सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 60 नए सदस्य बनाये गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद व सभापति श्री कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश चंद्र मैना, इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह, नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि श्री राजा तिवारी, भाजपा सदस्यता अभियान मंडल संयोजक श्री नितिन व्यास, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज पोपली, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उइके, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, भाजपा सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक राहुल बैनर्जी, भाजपा सोशल मीडिया नगर संयोजक मयूर मालवीय, भाजपा नगर मंत्री सौरभ राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष चंदन बाथरी, भाजपा सोशल मीडिया नगर सदस्य शिवाकांत मालविया, श्री आशीष भदौरिया, कार्यकर्ता दीपक वर्मा, बूथ अध्यक्ष अमित भाट, भूपेश कुमार, सतीश पटेल, प्रीतम सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







