
हिंदुओं को निरंतर जागृत करने बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा मुल्ताई,बेतूल,हरदा,सिवनी मालवा होते हुए इटारसी पहुंची.

इटारसी//सिवनी मालवा: मनीष जायसवाल
*बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा*
हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में शौर्य जागरण यात्राओं एवं धर्म सभाओ का आयोजन किया जा रहा है, एक यात्रा मुलताई बैतूल ,हरदा, होते हुए सिवनी मालवा से जमानी के रास्ते रविवार 10 सितंबर को इटारसी पहुंची। इटारसी में यात्रा का विशाल वाहन रैली में जय जय श्री राम के नारों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय श्री द्वारकाधीश मंदिर में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसको प्रदेश अध्यक्ष के.एल.शर्मा एवं प्रदेश मंत्री राजेश जैन ने संबोधित किया.अध्यक्ष के.एल.शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को निरंतर जागृत करने के लिए और हिंदुओं की स्वयं की सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल निरंतर कार्य करता है और इस श्रृंखला में यह यात्रा निकाली गई है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री गोपाल सोनी , विभाग मंत्री शिव राठौर,विभाग संयोजक श्रीकांत पटेल,विभाग सह संयोजक चंचल राजपूत,जिला अध्यक्ष सुभाष दुबे,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा,जिला सह कोषाध्यक्ष क्षितिज भावसार,जिलामंत्री प्रभात तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मालवीय,जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत,नगर अध्यक्ष राजू बत्रा,कार्यकारी अध्यक्ष महेश वलेचानी,उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,संदीप यदुवंशी बजरंग दल नगर संयोजक एवं यात्रा प्रभारी,नगर सह संयोजक दुष्यंत भद्रेले,नगर धर्म प्रसार दिलीप वैष्णव,नगर प्रचार प्रमुख रिंकू रैकवार,नगर महाविध्यालय प्रमुख राजा साहू आकाश मेहरा,एवं सेकड़ो की संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री चेतन राजपूत द्वारा किया गया.







