
जीनियस प्लेनेट में हिंदी सप्ताह का समापन.
इटारसी//मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर जीनियस के सभागार में विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिंदी भाषा पर अपने विचार रखेl विद्यार्थियों ने बड़े ही रोचक तरीके से अपनी बात सदन में रखीl कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे आलोक शुक्ला ने विद्यार्थियों को अपनी बात सदन में रखने के लिए आमंत्रित कियाl इसी क्रम में शिक्षिकाओं ने भी हिंदी की खूबियां को बताते हुए विद्यार्थियों से कहा कि अंग्रेजी के साथ-साथ आपको हिंदी में भी दक्ष होना आवश्यक हैl आने वाला समय हिंदी का होगा क्योंकि हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक शब्द में अनेक अर्थ शब्द समाहित होते हैंl क्योंकि हिंदी बहुत सरल सहज और एक वैज्ञानिक भाषा हैl विद्यार्थी अरमान सिद्दीकी ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपना पूरा उद्बोधन हिंदी में दिया थाl
हिंदी की महत्वता को विद्यार्थियों ने अन्य क्षेत्रीय भाषाओं मैं भी व्यक्त किया कार्यक्रम के समापन अवसर पर हिंदी शिक्षिका अर्चना पटेल ने संचालकद्व जाफ़र, मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य विशाल शुक्ल एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त कियाl








