
खबर जरा हटके……. मुंबई में अब पुरानी डबल डेकर बसे हुई बंद उनकी जगह नई एसी डबल डेकर बसे चलेगी.
खबर जरा हटके…. वीकली
मुंबई//मनीष जायसवाल
90 के दशक में किसी भी हिंदी फिल्म में जब मुंबई का ओपनिंग सीन दिखाया जाता था, तब सीएसएमटी के सामने से गुजरती हुई बेस्ट की डबल डेकर बस जरूर आती थी। डीजल से चलने वाली बेस्ट की डबल डेकर बसें मुंबई की पहचान हुआ करती थीं, आज से सड़कों पर नहीं दिखेंगी। गुरुवार को आगरकर चौक से सीप्ज स्टेशन तक चलने वाली रूट क्रमांक 415 की बस अंतिम डीजल डबल डेकर बस थी। इस बस में सवार होने वाले लोगों ने तस्वीर के रूप में अपनी यादों को मोबाइल कैमरों में कैद किया और एक लंबी सांस भर बस से उतर गए। आखिर 86 साल से इन डबल डेकर बसों ने मुंबईकरों के दिलों में घर बनाया हुआ था।
90 के दशक में बेस्ट के पास करीब 900 डबल डेकर बसें हुआ करती थीं। एक जमाना था, जब बेस्ट की बसों में लोकल ट्रेनों से ज्यादा यात्री सवारी करते थे। इस साल की शुरुआत में बेस्ट के पास केवल 50 बसें बची थीं। बसों का लाइफ स्पैन खत्म होने के कारण इन्हें फेज आउट करना ही था। अब इनकी जगह नई एसी डबल डेकर बसें आ चुकी हैं।








