♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विकास गणेश उत्सव समिति द्वारा 32 वे वर्ष में विराजे गणपति बप्पा,भजन संध्या,खाटू श्याम संकीर्तन के साथ होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम.

इटारसी//मनीष जायसवाल

देवों के देव प्रथम आराध्य भगवान गणपति बप्पा की बात ही निराली है बच्चों से लेकर बुजुर्गों,माता बहनों तक हर धर्मप्रेमी और गणपति बप्पा मे आस्था रखने वाले भक्तों को गणेश उत्सव पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है जब गणपति बप्पा विराजते हैं.

ऐसा ही एक प्रसिद्ध गणपति  पंडाल है इटारसी का “विकास गणेश उत्सव समिति” ( Vikas Ganesh utsav Samiti) पंडाल जिसमें इस वर्ष 32 वे वर्ष में गणपति  बप्पा विराजे  हैं नगर में खासकर युवा वर्ग में गणेश  महोत्सव को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है

32 साल पहले जो युवा थे वह अब बुजुर्ग हो रहे हैं और उनके बच्चों ने गणेश महोत्सव के दायित्व को संभालने का कार्य प्रारंभ कर दिया है संस्था के संस्थापक सदस्य अब नई उम्र के युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं विकास गणेश उत्सव समिति का गणेश महोत्सव इटारसी शहर में प्रतिष्ठा प्राप्त आयोजन है तथा दूर-दूर से यहां पर गणेश प्रतिमा की झांकी देखने के लिए श्रद्धालु आते हैं इस वर्ष भी तीन दिवसीय आयोजन रखे गए हैं जिसमें 23 सितम्बर शनिवार को नृत्य एवम गायन प्रतियोगिता, 24 सितम्बर रविवार को महाआरती एवम प्रसादी वितरण और माँ के बेटे जागरण ग्रुप का भजनों का कार्यक्रम,25 सितम्बर सोमवार को खाटू श्याम जी का कीर्तन होगा।28 सितम्बर गुरुवार को विशाल शोभा यात्रा बाजार के मुख्य मार्गो से निकल जाएगी एवम विसर्जन नर्मदा नदी नर्मदा पुरम में किया जाएगा. महाराष्ट्र के ढोल और धमाल जोरदार आतिशबाजी एवं आकर्षक विसर्जन के साथ शोभायात्रा आयोजित की जाएगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.

विकास गणेश उत्सव समिति कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता गण

विकास गणेश उत्सव समिति में हितेश बाबू अग्रवाल,गौरव साहू गोल्डी,पुनीत सोनी,हरिओम सोनी,रिषि राज भारद्वाज कानू,सौरभ अग्रवाल,अनूप जैन जो संस्था की स्थापना के समय से जुड़े हैं अब नई पीढ़ी के युवा वर्ग को आयोजन करने के लिए मार्गदर्शन में सहयोग दे रहे हैं

युवा पीढ़ी में मीतेश जैन,लोकेश साह,अभिषेक धारगा,प्रज्ञान साहू,आदित्य अग्रवाल,अनुज साहू,बासु राठौड,कुश जायसवाल,वियोम अग्रवाल शामिल है।

 

♦https://youtu.be/18HbXgV7S6I

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129