मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज मतदाता जागरुकता के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम मतदान केंद्र क्रमांक 186 से 188 सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल मालवीय गंज इटारसी एवं मतदान केंद्र क्रमांक 193 से 195 एवं मतदान केंद्र क्रमांक 197 एवं 198 शासकीय
प्राथमिक शाला लक्ष्मीनारायण जोधराज स्कूल मे मनाया गया इस अवसर पर तहसीलदार मा.श्रीमती सुनीता साहनी, प्रधान पाठक एवं बी.एल.ओ. महेश कुमार रायकवार महिला बाल विकास अधिकारी दीप्ति शुक्ला एवं बी एल ओ एवं वार्ड की आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित रही.










