
अपना घर वृद्ध आश्रम इटारसी और बांद्राभान के आसरा वृद्ध आश्रम में लगेंगे रूफटॉप सोलर पैनल सिस्टम, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तनखा ने सांसद निधि से 8.84 लाख रुपए की दी स्वीकृति.
इटारसी//मनीष जायसवाल
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को एक सौगात मिली है मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तनखा (Shri Vivek Krishna Tankha) ने एक संवेदनशील निर्णय लिया और नर्मदा तट तीर्थ स्थल बांद्राभान स्थित आसरा वृद्ध आश्रम एवं इटारसी के रोटरी क्लब इटारसी द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में दोनों जगह सोलर प्लांट लगाने हेत कुल 8.84 लाख रुपए की राशि अपनी सांसद निधि से स्वीकृत की, उक्त आशय की जानकारी इटारसी के एडवोकेट एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश के.साहू ने जानकारी देते हुए बताया की सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा ने 5-5 किलो वाट के रूफटॉप सोलर पैनल सिस्टम(Rooftop Solar panel System) स्थापित करने हेतु क्रमशः 4.12 लाख एवं 4.72 लाख इस प्रकार कुलगुरु 8.84 लाख रुपए की स्वीकृति का पत्र कलेक्टर नर्मदा पुरम जिला योजना समिति को जारी किया है सोलर प्लांट स्थापना हेतु नगर पालिका परिषद इटारसी और ग्राम पंचायत रायपुर को नोडल एजेंसी बनाया गया है सोलर प्लांट हेतु राशि स्वीकृत किए जाने हेतु रोटरी क्लब इटारसी,आसरा वृद्धाश्रम बांद्राभान, एवं अपना घर वृद्ध आश्रम,संचालन समिति ने सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृद्धजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु उनका योगदान अविस्मरणी रहेगा एवं एम.पी.लेड की राशि का सदुपयोग भी होगा.








