
शासकीय प्राथमिक शाला मालवीयगंज वार्ड क्रमांक 16 में स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज शासकीय प्राथमिक शाला मालवीगंज वार्ड क्रमांक 16 मे स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम के दौरान समस्त महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती जागृति भदोरिया,रानी रजक,सरला लोट,उपस्थित रही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार द्वारा स्वस्थ बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं समस्त हितग्राही महिलाओं को स्वल्पाहार कराया गया. श्रीमती रीना योगेश चौधरी द्वारा चयनित बच्चों को ऊपर वितरित किए गए वार्ड की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान व्यंजन का प्रदर्शन किया. महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा फल वितरित किए गए, इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 16 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुसुम चौहान,श्रीमती केतकी सेन,उषा जयवार,मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता मेहरा एवं श्रीमती सुषमा वर्मा सिरोठिया,शिक्षिका श्रीमती शकुंतला आचार्य एवं ममता चौधरी उपस्थिति रही.










