
लायंस क्लब मैत्री द्वारा फ्री डायबिटीज चेकअप कैंप का आयोजन शीतला माता मंदिर में किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
लायंस क्लब इटारसी मैत्री द्वारा शनिवार 30 सितंबर को फ्री डायबिटीज चेक अप कैंप का आयोजन स्थानीय शीतला माता मंदिर तालाब के पास किया गया। जिसमें करीबन 60 लोगों की शुगर की जांच की गई,जांच के उपरांत 32 लोगो का शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया तो ऐसे पेशेंट को किसी अच्छे शुगर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी गई एवं शुगर पेशेंट को क्लब के द्वारा निशुल्क दवा एवम डाइट चार्ट प्रदान किया गया. एवम शुगर से बचने हेतु जागरूक किया.
इस कैंप मे क्लब की अध्यक्ष लायन शिल्पा अग्रवाल कोषाध्यक्ष लायंस सरिता अग्रवाल,लायन सीमा चौबे,लायन हंसा कपूर और लायन मनीषा अग्रवाल उपस्थित रही.क्लब अध्यक्ष लाइन शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि क्लब के द्वारा आगामी दिनों मे अलग अलग जगह शुगर कैंप आयोजित किए जाएंगे,एवम अन्य बीमारियो के उपचार के लिए भी स्वास्थ शिविर का अयोजन किया जाएगा। पीड़ित मानव सेवा के लिए लायन्स क्लब मैत्री कृत संकल्पित है.









