
लायंस क्लब पंख इटारसी द्वारा सेवा सप्ताह अंतर्गत सब्जी मंडी अग्रवाल भवन स्थित हार्दिक ट्रेडर्स पर आयोजित किया गया नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर।
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज लाइंस क्लब इटारसी पंख द्वारा सेवा सप्ताह अंतर्गत सब्जी मंडी अग्रवाल भवन स्थित हार्दिक ट्रेडर्स पर नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें 200 लोगों की जांच की गई जिसमें 35-लोगों का हाई रिस्क शुगर लेवल पाया गया। उन्हें डाइट चार्ट प्रदान कर चिकित्सक का परामर्श लेने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व-GMT कोआर्डिनेटर श्री राजेश सुक्रमानी, जोन चेयर पर्सन बलजीत कौर सोखी, चार्टर प्रेसिडेंट डॉ.हेमा संदेश पुरोहित, डी.सी अनीता अग्रवाल, अध्यक्ष रितु राजपूत, उपाध्यक्ष जया गांधी, सचिव भारती चौक से कोषाध्यक्ष कविता भावसार पिंकी जुनेजा रश्मि छाबड़ा अमरजीत कौर, वनिता अजय अग्रवाल, मोना होरा उपस्थित रहे।
इस आयोजित हुए शिविर में समाजसेवी अजय अज्जू अग्रवाल एवं समाजसेवी मयूर मालवीय का विशेष सहयोग रहा।
♦
——————————————————————नवरात्र में देवी जागरण,महाआरती,भजन संध्या एवं खाटू श्याम संकीर्तन के कार्यक्रम हेतु संपर्क करें.
(आकर्षक झांकी एवं नृत्य के साथ)
आलाप म्यूजिकल ग्रुप इटारसी (म.प्र.)
भजन गायक-मनीष जायसवाल
9713391586. // 7970211817








