♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आज से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पर्व प्रारंभ,भक्ति-भाव से होगी मां की आराधना.

इटारसी मनीष जायसवाल

देवी आराधना के पर्व नवरात्र की आज से देवी स्थापना के साथ शुरुआत हो गई है विभिन्न मंदिरों में देवी प्रतिमाओं का अनुपम श्रृंगार किया गया है विभिन्न प्रकार की लाइट एवं साज सज्जा से मंदिरों को रोशन किया गया है साथ ही जगह-जगह जहां देवी स्थापना होती है वह पंडाल एक दिन पूर्व से ही तैयार कर दिए गए हैं क्योंकि 9 दिन मां दुर्गा की आराधना होगी साथ ही कलश घट स्थापना, नित्य आरती पूजन और उपवास उनकी भक्ति भाव से  सेवा के कठिन नियम को पालन करना  फलदाई है और इस दौरान दुर्गा पंडाल वाले और यजमान पूरी सावधानी बरतते हैं किसी प्रकार की पूजा में  चूक ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखते हैं दशहरा के दिन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होता है हमारे नर्मदापुरम जिले की बात करें तो नर्मदापुरम से सटे हुए सीहोर जिले में स्थित देवी धाम सलकनपुर में कल रात्रि से ही पैदल एवं निजी वाहन से देश एवं प्रदेश से बड़ी संख्या में आने  वाले  भक्तों  का देवी धाम  पहुंचाना शुरू हो गया है और यह भीड़ नवमी तक बनी रहेगी इस दौरान लाखों श्रद्धालु देवी धाम सलकनपुर पहुंचेंगे जिनके लिए पुख्ता व्यवस्था शासन ने कर रखी है इस वर्ष शारदीय नवरात्र में सलकनपुर मंदिर पहुंच मार्ग निजी वाहनों के लिए प्रतिबंध किया गया है अब केवल शासन से अनुबंध की हुई टैक्सी और परमिट वाले वाहन ही यात्रियों को मंदिर तक ऊपर लेकर जा सकेंगे जिसका मंदिर तक आने-जाने का किराया  60 रुपए प्रति व्यक्ति प्रशासन द्वारा  निर्धारित किया गया है आने वाले श्रद्धालु ध्यान रखें अधिक धनराशि किसी भी टैक्सी चालक को ना दें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129