
मुस्कान संस्था इटारसी द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी, मुस्कान संस्था इटारसी द्वारा आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शहर में तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुस्कान संस्था एवं अम्बेडकर नगर झुग्गी में, जाकर तम्बाकू की दुष्परिणाम की जानकारी दी।
इस अवसर मुस्कान बालिका ग्रह की अधीक्षक ऋतु राजपूत ने बताया की मुस्कान संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने तंबाकू उत्पादों, जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी आदि के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सरल और प्रभावी तरीके से तंबाकू के सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
ऋतु राजपूत ने इस अवसर पर कहा, “तंबाकू का सेवन एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है जो लाखों लोगों के जीवन को तबाह कर रही है। हमारा उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ, तंबाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।” उन्होंने आगे कहा कि “मुस्कान संस्था भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी ताकि इटारसी को एक तंबाकू मुक्त शहर बनाया जा सके।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुस्कान संस्था के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी मुस्कान संस्था इटारसी द्वारा दी गई है.









