
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इटारसी- नर्मदापुरम विधानसभा-137 में लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विधानसभा चुनाव में शत प्रति शत मतदान के लिए मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है रैली निकाल कर लोगों से मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को शासकीय कस्तूरबा माध्यमिक शाला इटारसी मतदान केंद्र क्रमांक 196 में रैली निकाल कर एवं रंगोली डालकर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करनेकी अपील की गई। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य, B.L.O सुपरवाइजर विनय सोनिया एवं B.L.O सुपरवाइजर श्री महेश कुमार रायकवार,श्रीमती मोली सबेस्टीईना अधीक्षक जूनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास,श्रीमती शीला मालवी,श्रीमती प्रेमसखी कपूर (लिपिक) B.L.O आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 19.-20,किरण दुबे, प्रतिभा दुबे,ममता राठौर,रजनीवान,सरिता मसीह,शीला चांवरिया,प्रभा चौरसिया,सुनीतामालवीय,राधा मेहरा इन्होंने मतदाताओं को सामूहिक रूप से वोट देने की शपत दिलवाई.








