
जीनियस प्लानेट स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट स्कूल के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा 17 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता रैली ग्राम सोनासांवरी में निकाली गई जो साई फार्च्यून सिटी कॉलोनी से होती हुई स्कूल परिसर में संपन्न हुईl
इस अवसर पर विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी और रैली के माध्यम से जागरूक किया कि मत हमारा अधिकार है जिसका उपयोग मतदाता को आवश्यक रूप से करना चाहिए और सही सरकार का चुनाव कर देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिएl








