
ग्राम डांडी बाड़ा ओर नया पुरा वीरगवाडी के गरीब किसानों पर आफतों का पहाड़ ,खाद- बीज-दवाई सब महंगी दूसरी और बंदर-सूअर फसल चट कर रहे हैं यही नहीं फॉरेस्ट गार्ड नदारत.
इटारसी// मनीष जायसवाल
ग्राम डांडी बाड़ा ओर नया पुरा वीरगवाडी के गरीब किसानों पर आफतों का पहाड़ टूट रहा है वन्य जीव अभयारण्य बोरी अभयारण्य के सूअर ओर बन्दर तवा पार कर ग्राम डांडी बाड़ा के हजारों की तादाद में घुस आये है जो मक्का धान की फसलों को चट कर तहस नहस कर रहे हैं एक तो खाद बीज दवाई मजदूरी सब महंगी ओर ऊपर से प्रकृति की मार, रहीं सही कसर बन्दर ओर सुअरों का आतंक किसानों की पूरी की पूरी फ़सल चौपट कर रहें हैं बच्चे अपना स्कूल छोड़कर बन्दर भगा रहे आदमी औरतें बच्चे तीन तीन शिफ्ट में सुअर ओर बन्दर भगा रहे।
वही दुसरी ओर फारेस्ट गार्ड नदारद।
*वन विभाग के अधिकारी संज्ञान लीजिए*









