
भगवान सहस्त्रबाहु के पूजन अर्चन के साथ मनाया गया जयंती समारोह,निकली विशाल शोभा यात्रा,पूरे उत्साह के साथ बड़ी संख्या में कलचुरी बंधु हुए शामिल.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी // कलचुरी कलार समाज द्वारा 19 नवंबर दिन रविवार को सहस्त्रबाहु जयंती पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी सामाजिक बंधु माताएं,बहने,बच्चे सभी उत्साह पूर्वक शामिल हुए. दोपहर 3:30 पर भगवान सहस्त्रबाहु की विशाल शोभायात्रा कलचुरी भवन “कलचुरी मार्ग संत रैदास नगर” से प्रारंभ हुई जो की एमजीएम कॉलेज रोड से होती हुई 11वीं लाइन,सराफा बाजार होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची,फिर वहां से द्वारकाधीश मंदिर मे दर्शन उपरांत होते हुए टैगोर स्कूल मार्ग से होते हुए 13 वी लाइन से वापस शाम 6:00 बजे कलचुरी भवन पहुंची. कलचुरी समाज की विशाल शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया एवं सामाजिक सदस्यों द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की गई एवं जयस्तंभ चौक एवं अन्य जगहों पर आतिशबाजी की गई, पूरे शोभा यात्रा मार्ग में बैंड-डीजे की धुन पर भक्तिमय गीत बजते रहे एवं भगवान सहस्त्रबाहु के जय घोष के साथ सामाजिक बंधु नृत्य करते रहे. शाम 6:30 पर कलचुरी भवन में भगवान सहस्त्रबाहु की आरती एवं पूजन प्रारंभ हुआ जिसमें समाज के भजन गायक मनीष जायसवाल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की आरती प्रस्तुत की गई आमंत्रित अतिथि गणों एवं सामाजिक सदस्यों द्वारा आरती एवं पूजन किया गया, एवं भगवान सहस्त्रबाहु का आशीर्वाद लिया गया. उसके बाद मुख्य कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया कार्यक्रम के मध्य में भजन गायक मनीष जायसवाल द्वारा कृष्ण भजन -खाटू श्याम के भजन भी प्रस्तुत किए गए जिनकी उपस्थिति सामाजिक बंधुओ ने सराहना की.
सहस्त्रबाहु जयंती का मुख्य कार्यक्रम एवं आमंत्रित अतिथि गण का मंच पर पुष्पहार से सम्मान किया गया.
सहस्त्रबाहु जयंती के मुख्य कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान इटारसी- नर्मदा पुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए एवं अपने संक्षिप्त उद्बोधन से समाज को संबोधित करते हुए कलचुरी समाज के आराध्य देवता भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर सभी सामाजिक सदस्य गणों को शुभकामनाएं दी. मंच पर विराजमान सामाजिक अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष श्री रामकिशन मालवीय जी,पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र मालवीय जी एडवोकेट,वर्तमान अध्यक्ष श्री हरीश मालवीय जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक मालवीय जी (रानीपुर),वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेश जायसवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक मालवीय (शिक्षक)महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीला राय,युवा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश चौकसे शामिल रहे.
समाज की प्रतिमाओं का सम्मान
क्षेत्र विशेष में उपलब्धि हेतु समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
डॉ.वैदेही मालवीय एमबीबीएस मेडिसिन,डॉ. नैतिका मालवी एमबीबीएस मेडिसिन,डॉ.अंशुल गुप्ता एमडीएस डेंटल,डॉ.ईशा चोकसे बीडीएस डेंटल,सुरभि योगेश राय नर्सिंग (कोरोना योद्धा), संजय चौकसे MBA,मयूर मालवीय नेचुरल थेरेपी सेंटर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए,श्री राजेंद्र मालवी “आलसी” (अंतरराष्ट्रीय कवि) को काव्य के क्षेत्र में, वंश मालवीय को नेशनल गेम्स (मिनी गोल्फ )गोवा में चयन के लिए, उत्कृष्ट मालवीय को खेल हैंडबॉल में उपलब्धि के लिए.
शिक्षा में प्रवीण सूची में आने के लिए समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया उनमें …
1.अंशिका राय नितिन राय -12वीं प्रथम
2. हिमांशी अरुण मालवीय -12वीं प्रथम
3. जेसिका नितिन राय -10वी प्रथम
4. दीक्षा अरुण मालवीय -10वीं प्रथम
5. पूर्वी राय -10वीं प्रथम.
खेल हेतु जिन बच्चों के सम्मानित किया गया
1. उत्कृष्ट चौकसे – हैंडबॉल
2. वंश मालवीय- मिनी गोल्फ
3. वेदांत मालवीय-तीरंदाजी
4. समृद्धि चौकसे-सॉफ्टबॉल
5. अशीष मालवीय-फुटबॉल
इसके साथ विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल महिला मंडल की सदस्यों को पुरस्कार वितरण किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अश्वनी मालवीय द्वारा किया गया
मुख्य कार्यक्रम के समापन पर सभी सामाजिक सदस्यों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गई. कार्यक्रम अभूतपूर्व सफल रहा है जिसका नेतृत्व समाज के अध्यक्ष श्री हरीश मालवीय जी,सभी कलचुरी युवा मंडल के सदस्य गण,,वरिष्ठ मंडल कार्यकारिणी सदस्य,महिला मंडल सदस्य गण की मेहनत है और सभी साधुवाद के पात्र हैं भगवान सहस्त्रबाहु का आशीर्वाद सभी पर यूं ही बना रहे.
कार्यक्रम में संगीत सेवा
श्री आशीष दुबे सिंथेसाइजर,श्री सत्यम भाई ढोलक प्लेयर, एवं भजन गायक मनीष जायसवाल एवं उत्कृष्ट साउंड संचालन श्री राजेश जैन न्यू पब्लिसिटी द्वारा किया गया
आपके अपने चैनल हिंद7न्यूज़ की ओर से सभी सामाजिक जनों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं.
जय हो विजय हो
जय भगवान सहस्त्रबाहु-जय कलचुरी जय जय कलचुरी








