
रेलवे की ईसीसी बैंक सोसाइटी के चुनाव आज संपन्न,डीजल शेड,CYM, विद्युत लोको शेड और इटारसी स्टेशन पर बने बूथों पर हो रही वोटिंग.
इटारसी//मनीष जायसवाल
रेलवे की ईसीसी बैंक सोसाइटी के प्रतिनिधि पद हेतु आज मतदान प्रकिया सुबह से शुरू है इस चुनाव में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के अलावा पमरे कर्मचारी परिषद मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, हालांकि सीधा मुकाबला यूनियन ओर संघ के बीच हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है.
*इटारसी से आठ ईसीसी प्रतिनिधियां का चुनाव हो रहा है
*डीजल शेड,CYM, विद्युत लोको शेड और इटारसी स्टेशन पर बने बूथों पर हो रही वोटिंग.
*यूनियन अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए आज अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक रही है









