
रेलवे के कैटरिंग इंस्पेक्टर मोहित यादव द्वारा तपती धूप में प्लेटफार्म नंबर चार पर बेहोश हो चुके यात्री की जान बचाई गई,दिया इंसानियत का परिचय.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इंसानियत की मिसाल इनसे सीखे मामला इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 का आज जब रेलवे के कैटरिंग इंस्पेक्टर मोहित यादव तपती धूप में दोपहर लगभग 3:00 बजे प्लेटफार्म पर निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म के फर्श पर एक बेहोश यात्री जमीन पर गिरा पड़ा दिखाई दिया उन्होंने तुरंत इंसानियत का परिचय देते हुए अपने तजुर्बे के हिसाब से यात्री को पंपिंग किया एवं स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य रेलवे अस्पताल कर्मचारियों को जानकारी दी इसके बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया.









