
शासकीय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में वृद्ध जन शिविर का आयोजन संपन्न .
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 83 मरीज आये। जिसमें सभी वृद्ध महिला एवं पुरुष की सभी प्रकार की स्वास्थ्य जाँचे की गई जिसमें डॉ. आशीष पटैल एवं डॉ. नीतेश दीवान द्वारा सभी मरीजो की जाँच की गई एवं उपचार दिया गया एवं जिसमें हाई बी.पी. के 31 मरीज मिले, डाईविटीज के 20 मरीज मिले एवं आयुष्मान कार्ड 38 लोगो के बनाये गये एवं हायर किये गये डॉ. प्रमोद यादव एवं डॉ. कंचन बाला फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा 32 मरीजो की फिजियोथेरेपी की गई।

अधीक्षक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय, इटारसी







