
हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण के रचयिता एवं आदि कवि श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर्व पर तीन बांग्ला इटारसी स्थित महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर श्री हनुमंत कथा का आयोजन संपन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण के रचयिता एवं आदि कवि श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर्व पर तीन बांग्ला ( 3Bunglow Railway Colony) इटारसी स्थित महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर श्री हनुमंत कथा का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर दिन गुरुवार शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें हनुमंत कथा उपरांत भजनों का कार्यक्रम भी जारी रहा कार्यक्रम का समापन रात्रि 11:00 हुआ, जिसमें आचार्य श्री मधुसूदन जी महाराज (महंत श्री पशुपतिनाथ धाम मंदिर इटारसी) द्वारा हनुमत कथा का विस्तार पूर्वक श्रद्धालु भक्तों को रसपान कराया गया .कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्म प्रेमी जनता मंदिर परिसर में जुटे एवं धर्म लाभ अर्जित किया
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर के प्रमुख सेवादार श्री मुकेश सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलक्ष पर सभी समिति सदस्य जिनमें प्रमुख रूप से श्री दिलीप मैना (पटेल), श्री महेश धुरिया,पुनीत गौहर,बबलू माहोरिया, मनजीत कालोसिया, राकेश यादव, विजय धौलपुरिया,सतीश डागर, अनिल अमरोही,कुणाल पासवान एवं मुकेश सारवान (उप चौधरी) श्री मनोहर तिवारी श्री दिलीप चौधरी एवं अन्य समिति सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे कृपया इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बने.



कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते जाएं







