सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय एवं बाबा गोदड़ी वाला धाम के सहयोग से शा.नवीन कन्या शाला सूखा सरोवर में नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न
इटारसी//मनीष जायसवाल
सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय प्राथमिक जांच केंद्र इटारसी के द्वारा बाबा गोदड़ी वाला धाम के सहयोग से आज सुबह 10:30 बजे से शासकीय नवीन कन्या शाला स्कूल सुख सरोवर में निशुल्क आंखों की जांच कैंप लगाया गया जिसमें 251 छात्राओं की आंखों की जांच की गई और 18 स्कूल स्टाफ लोगों की आंखों की जांच की गई जिसमें 55 बच्चियों दृष्टि दोष पाया गया आंख जांच विशेषज्ञ सत्यवीर हेल्थ वर्कर कनक ठाकुर डाटा एंट्री स्पेशलिस्ट राधिका तिलोतिया स्कूल स्टाफ एवं गोदड़ी वाला धाम सचिव सम्मुखदास सनी चेलानी का विशेष सहयोग रहा.







