♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एमजीएम कॉलेज तिराहे पर कार चालक  द्वारा मासूम डॉगी को कुचल कर मार दिया गया पशु प्रेमी (Pet Lover Association) संगठन और पुलिस प्रशासन कार्रवाई करें.

हिंद7 न्यूज़// इटारसी

हिंद7 न्यूज़/एमजीएम तिराहे पर कार चालक  द्वारा मासूम डॉगी को कुचल कर मार दिया गया.

दिनांक 15 दिसंबर दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे की घटना

 एमजीएम कॉलेज तिराहे पर एक तेज रफ्तार मित्सुबिसी पजेरो कार चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हुए एक मासूम डॉगी को कुचलते  हुए निकल कर न्यास कॉलोनी तरफ गाड़ी लेकर भाग गया. आसपास खड़े दुकानदार और आम नागरिक देखते रह गए, घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने पर यह पता लगा,उस चार पहिया वाहन चालक ने जानबूझकर अनदेखा करते हुए गाड़ी को मासूम डॉगी पर चढ़ा दिया जिससे वह मासूम डॉगी कुचल कर मारा गया और उसकी पेट की अंतड़िया  तक बाहर आ गई.ऐसी दरिंदगी कब तक चलेगी इसकी जगह कोई इंसान का बच्चा होता तो लोग क्या छोड़ देते?

ऐसी घटनाएं आम हो गई है

ऐसे वीभत्स घटनाक्रम हर जगह हो रहे हैं लोग मासूम जानवरों को अनदेखा करते है और दो पहिया चार पहिया गाड़ियां चढ़ाते हैं और निकल जाते क्योंकि कोई रोकने वाला नहीं है क्या कानून नाम की कोई चीज नहीं है क्या कानून केवल इंसानों के पक्ष  में ही  कार्य करता है क्या मासूम पशुओं से जीने का अधिकार छीन लिया जा सकता है?
पुलिस प्रशासन से अनुरोध है इस घटनाक्रम की जांच कराई जाए आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज लिया जाए  और उस कार  चालक को पड़कर उस पर पुख्ता कानूनी कार्रवाई  की जाए ऐसी घटनाएं रोज आम हो गई है इटारसी नर्मदापुरम हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग 69 की बात करें तो यहां कई मासूम डॉगी रोज बड़े ट्रकों द्वारा कुचल दिए जाते हैं जाने अनजाने में सही हम किसी मुक पशु का जीवन लेने के अधिकारी नहीं होते हैं इटारसी शहर में यह रोजमर्रा की बात हो गई है  कुछ घटनाएं निगाह में आ जाती है बाकी मीडिया इसे छोटी घटना समझता है

अब ऐसे दरिंदे लोग सुधर जाएं.अभी चार पांच दिवस पूर्व भोपाल से भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति छोटे डॉगी को पहले हवा में उछलता है फिर जमीन  पर पटक कर मार डालता है उसे पर तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई करने की बात भी की थी.खबर पढ़ के नर्मदापुरम-इटारसी का पुलिस प्रशासन  जागेगा? क्या इस घटना पर स्वत संज्ञान लिया जाएगा ?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129