♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय किसान संघ ने 2700 रू गेंहूं खरीदनें की मांग को लेकर भरी हुंकार,निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन. 

इटारसी//मनीष जायसवाल

* 2700 रू गेंहूं खरीदनें की मांग को लेकर किसान संघ की हुंकार, निकाली ट्रैक्टर रैली

भारतीय किसान संघ इटारसी नें 200 ट्रैक्टर के साथ विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि उपज मंडी पहुंच कर भारतीय किसान संघ नें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम श्री प्रतीक राव को सौंपा ! रैली एसबीआई तिराहा पुरानी इटारसी से बाजार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से निकलकर कृषि उपज मंडी गेट तक पहुंची ।

*ये थी किसान संघ की मांग*
1 – शासन की घोषणानुसार 2700 रू प्रति क्विंटल गेंहूं एवं 3100 रू प्रति क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जावे ।
2 – किसान सम्मान निधि में बढोत्तरी की जावे ।

3 – कृषि उपकरणों से जीएसटी हटाई जावे ।
4 – विधानसभा चुनाव के पहले शासन द्वारा गोबर एवं गोमूत्र खरीदनें की घोषणा की गयी थी किंतु खरीदी प्रारंभ नहीं की । तत्काल खरीदी प्रारंभ की जावे ।
5 – इटारसी मंडी में प्रवेश शुल्क समाप्त किया जावे ।
6 – इटारसी मंडी में किसानों के आराध्य भगवान बलराम की मूर्ति स्थापित की जाए ।
7 – इटारसी मंडी में फ्लेट कांटों से ही तुलाई की जावे ।
8 – मंडी परिसर में कृषक विश्राम गृह की व्यवस्था सुधारी जावे ।
9 – अनेक व्यापारी मंडी परिसर से बाहर अपनें प्रतिष्ठानों पर तुलाई करवाते है उनके लाइसेंस रद्द किए जावे ।
10 – इटारसी मंडी में तत्काल मंडी सचिव की नियुक्ति की जावे ।
11 – किसानों की सिंचाई हेतु दिन में ही पर्याप्त 10 घंटे बिजली प्रदान की जावे ।
12 – शासकीय गोहे के मार्गों को दुरूस्त किए जाए ‌।

* इन मार्गों से निकली ट्रैक्टर रैली*
ट्रैक्टर रैली एसबीआई तिराहे से प्रारंभ होकर ओव्हर ब्रिज, रेल्वे स्टेशन, आर एम एस तिराहा से जयस्तंभ चौक होकर सराफा बाजार से थाना इटारसी होते हुए खेड़ा मार्ग से कृषि उपज मंडी पहुंची ‌। पूर्ण अनुशासन में कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर चल रहे थे ।

* ये रहे उपस्थित
भारतीय किसान संघ के रैली एवं प्रदर्शन में संभाग बिजली प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, जिला सहमंत्री रजत दुबे, संभाग मंडी प्रभारी श्यामशरण तिवारी, तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे, मंत्री सुभाष साध,सरदार यादव, रामस्वरूप चौरे, राजेश साध, कमल गालर, राजकुमार चौधरी, नरेन्द्र गौर, कन्हैयालाल साध, श्यामकिशोर लौवंशी,सद्दाम पटैल, जगदीश कुशवाहा,सल्लू चौधरी,ओमप्रकाश महालहा, हरीश वर्मा, राजेश पटेल, सोनू चौरे, राजेश दुबे, बहादुर पटेल, मुकेश चौरे, मनोज पटेल, धर्मैंद्र पटेल, मनमोहन चौरे, कमलेश यादव, घनश्याम साध, आदि उपस्थित रहे ।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129