♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दशहरा पर्व पर होगा ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन,रंगारंग आतिशबाजी का होगा प्रदर्शन,भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की निकलेगी भव्य शोभायात्रा.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

शक्ति की आराधना नगरवासी करेंगे शस्त्र पूजन समारोह में शस्त्रों का पूजन

दशहरा मैदान पर खड़े भगवान श्रीराम के वाणों से होगा ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का वध दहन

: भगवान श्री रामचंद्र जी की विजय का महापर्व दशहरा उत्सव पर ६१ फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन और रंगारंग आतिशबाजी प्रदर्शन आदि सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए दशहरा कार्यक्रम संयोजक विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री दशहरा उत्सव समिति संयोजक शिव राठौर ने बताया कि असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व दशहरा उत्सव पर समिति द्वारा विगत 24 वर्षो से निरंतर रावण दहन कार्यक्रम किया जा रहा है इस वर्ष भी दशहरा उत्सव के अवसर पर नगर पालिका नगरवासियों व्यापारियों के सहयोग से

जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति संरक्षक विश्व हिंदू परिषद नगर समिति द्वारा

दशहरा महोत्सव अवसर पर दिनांक 12 /10/2024 दिन शनिवार को सिवनी मालवा स्थित श्री हरदौल जु बाबा मेला मैदान पर रात्रि 8 बजे विशाल काय रावण का दहन होगा। दशहरा कार्यक्रम में शाम ६ बजे से गांधी चौक स्थित श्री रामजानकी मंदिर से भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य झाकी शोभायात्रा निकाली जाएगी जो की श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में भगवान के पात्रों की पूजा अर्चना होगी रात्रि 7 बजे से हरदौल जु मेला मैदान पर धर्मसभा होगी जिसको की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्टीय कथा वाचक पंडित अभिनाश मिश्रा धर्मसभा को संबोधित करेंगे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्टीय कथा वाचक अनन्या शर्मा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अवधेश तिवारी स्थानीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका भावना गौड़ नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन सम्मानिय जनप्रतिनिधि समाजसेवी नागरिक गण उपस्थित रहेंगे । रात्रि ७.३० बजे शस्त्र पूजन समारोह में नगरवासी शस्त्रों का पूजन करेंगे। रात्रि ८ बजे भगवान श्री रामचंद्र जी के हाथो से मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का वध और दहन होगा। कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक रंगारंग आधुनिक आतिशबाजी का प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा ।

दशहरा उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या नगरवासियों से शामिल होकर सफल बनाने की अपील जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच विश्व हिंदू परिषद दशहरा उत्सव समिति के शिव राठौर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन प्रवीण अवस्थी राजेंद्र पालीवाल सनूप सिंह यदुवंशी राजू राय अनिल यादव राजेंद्र साध ईश्वर जमीदार निलेश राठौर अजय सिंह ठाकुर शैलेन्द्र गौर सचिन अग्रवाल रामसिंह यादव सुशील शर्मा महेश गोयल अजीत सिंह राजपूत अभिषेक शर्मा प्रवीण पर्णिकार नीलेश राठौर सौरभ रघुवंशी भुरू बग्गन रविंद्र छिरेले निक्की राठौर नरेंद्र योगी जानी नागले कमल लोवंशी विनोद रघुवंशी दीपक सोनी नरेंद्र गोलू सोनी आदि ने की ही।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129