
गुज़रे ज़माने की मशहूर रेडियो हस्ती,बिनाका गीतमाला और बोर्नविटा क्विज कांटेस्ट के होस्ट अमीन सयानी का निधन.
मुंबई// मनीष जायसवाल
गुज़रे ज़माने की मशहूर रेडियो हस्ती, बिनाका गीतमाला और बोर्नविटा क्विज कांटेस्ट के होस्ट अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस।
80 -90 के दशक में जो भी बच्चे जन्मे होगे वह रेडियो पर चल रहे “बिनाका गीत माला” के कार्यक्रम जरूर सुनते होंगे और साथ ही इस जानी पहचानी आवाज से भी अच्छे से वाकिफ रहे होंगे,आज भी एक पूरा जमाना गुजर चुका है लेकिन दूसरा अमीन सयानी देश को नहीं मिला. अमीन सयानी जी ने करीब 50 हजार रेडियो शो किए.बदलते जमाने एवं दौर में नई पीढ़ी ने उन्हें बेशक विस्मृत कर दिया हो लेकिन रेडियो कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण के क्षेत्र में उनका नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है.
#aminsayani







