
रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ.
इटारसी//मनीष जायसवाल
रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
रेल 11 की टीम ने 36 रन से भवानी क्लब को हराया
इटारसी। शहर के 12 बंगला रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में
आज बुधवार को स्व.श्री किशोर मैना की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। आज एक मैच खेला गया। यह मैच रेल 11 और भवानी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते रेल 11 ने निर्धारित 8 ओवर में 77 बनाए। जवाब में भवानी क्लब में 36 रन पर टीम को ऑल आउट कर दिया। रेल 11 ने यह मैच 41 रन से जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि रेल संस्थान बाराबंकी के सचिव वकील सिंह कोषाध्यक्ष विनोद गोरे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप मैना रहे। इस दौरान क्रिकेट मैच की कमेंट्री हेमत शर्मा, मैच की स्कोरिंग – डी एस पटेल और अंपायरिंग विनय विश्वकर्मा ने की। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष गोलू मैना ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 21 फरवरी से किया गया है। फाइनल मैच 29 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में पहला इनाम 31 हजार और दूसरा इनाम 15001 रुपया रखा गया है।








