
मुस्कान संस्था न्यास कॉलोनी वार्ड-12 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय इटारसी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
मुस्कान संस्था न्यास कॉलोनी वार्ड 12 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय इटारसी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 बच्चियों एवं महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर रुचिता पथोरिया और डॉक्टर प्रेसी येशुदास के द्वारा बच्चियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, बीपी, हीमोग्लोबिन अनुसार उनकी जांच और स्वास्थ्य सलाह एवं दवाइयां दी गई, एनीमिक बच्चियों और महिलाओं को लेब की जांच थायराइड, सीबीसी एवं 5 साल से छोटी बच्चियों को शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए अस्पताल आने की सलाह संस्था प्रभारी(अधीक्षक)श्रीमती रितु राजपूत को दी।
स्वास्थ्य शिविर में एएनएम शिवानी झलिया,सरोज मेहरा, आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी,एवं मुस्कान संस्था का स्टाफ उपस्थित रहा।









