
दो दिवस पूर्व नाबालिक से छेड़छाड़ मामले में विधायक ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश.बालाजी मंदिर क्षेत्र का आदतन अपराधी है”गोली उर्फ शोएब अंसारी”.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी में दो दिन पूर्व नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। शहर के अटल पार्क के पास घटित इस मामले में कोचिंग जाने वाली एक 14 वर्ष की नाबालिक छात्रा को बालाजी मंदिर क्षेत्र का आदतन बदमाश “गोली उर्फ़ शोएब अंसारी” आते जाते परेशान किया करता था. पुलिस ने मामला विवेचना में लेकर उस पर अपराध कायम कर धारा 341,291,323,506, और 354 लगाकर न्यायालय में पेश किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है पुलिस को यह भी जानकारी लगी है की “गोली उर्फ शोएब अंसारी” आदतन अपराधी है और कई कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है
इस मामले में क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने आज बेटी के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया,साथ ही नगर थाना प्रभारी श्री गौरव बुंदेला को अपराधी पर कठोरता पूर्वक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया विधायक ने कहा कि इस प्रकार की घटना हमारे क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी,विधायक ने यह भी कहा है कि ऐसे गुडों और अपराधी तत्वों का जुलूस निकाला जाए
इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी। इसके अतिरिक्त सेंसिटिव पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जावेंगे.ऐसे क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी.







