
कृषि उपज मंडी इटारसी में तुलावटी की समस्याओं का हुआ निराकरण,अब एसडीम श्री टी.प्रतिक राव के निर्देशन में नई व्यवस्था लागू की गई,सिंगल क्लिक में ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा.
इटारसी //मनीष जायसवाल
कृषि उपज मंडी इटारसी में शुक्रवार को अनाज तुलावटी को लेकर लगातार मिल रही समस्याओं को हल करने के लिए पिछले काफी दिनों से मंडी अधिकारी कर्मचारी भी हलाकान थे लेकिन अब एक किल्क से ही सब आसान हो जाएगा इस दौरान आने वाली सभी दिक्कतों का अंत हो जाएगा शुक्रवार को मंडी के भारसाधक अधिकारी टी प्रतीक राव के निर्देश और मार्गदर्शन में यह पूरी प्रक्रिया आन लाइन शुरू हो गई, जिससे सभी को लाभ होगा , मंडी के सभागृह में तुलावटियों को इस प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मंडी सचिव के सी बमालिया, सहायक उप निरीक्षक गौतम रघुवंशी , अनमोल ठाकुर ,रामकुमार दुबे ,विपुल , सहित मंडी के तुलावटी आदि मौजूद रहे।









