
प्रांत संयोजिका ने ली विहिप मातृशक्ति बहनों की बैठक।
इटारसी //मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मध्यभारत प्रांत सयोजिका अनीता सिकरवार जी एवं विभाग पूर्ण कालिक दीपा शर्मा जी ने भोपाल से आकर नगर संयोजिका अनीता तिवारी के गांधीनगर स्थित निवास स्थान पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्ययोजना बताई और विश्व हिंदू परिषद की स्थापना एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की उन्होंने सत्संग के माध्यम से हिंदुओं को जागृत करने की बात रखी।
बैठक में नगर सह संयोजिका आरती मालवीय,सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,रानी मनवारे,उषा यादव,सुषमा यादव,पार्वती पटेल,छाया तिवारी,आभा तिवारी आदि मातृशक्तियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इसके पूर्व नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया उपरोक्त जानकारी श्री अनिरुद्ध चांसोरिया नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद इटारसी जिला नर्मदा पुरम द्वारा दी गई

हिंद 7 न्यूज वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर खबरे विज्ञापनों के लिए संपर्क करें
9713391586








