♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा 8 नवंबर को पचमढ़ी में कांग्रेस शिवर को करेंगे संबोधित…

इटारसी/ नर्मदापुरम/पिपरिया/पचमढ़ी

पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश के पूर्व एडवोकेट जनरल श्री विवेक कृष्ण तनख़ा (सांसद राज्यसभा) पचमढ़ी में चल रहे 10 दिवसीय कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने आ रहे हैं । उक्त आशय की जानकारी रमेश के साहू एडवोकेट (इटारसी) ने दी।

श्री साहू ने बताया कि श्री तनखा 7 नवंबर शुक्रवार को नियमित फ्लाइट से दिल्ली से दोपहर 1:15 पर भोपाल पधारेंगे उसके पश्चात स्थानीय कांग्रेस जनों से मुलाकात करने के उपरांत संध्याकाल पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे,रास्ते में पिपरिया के कांग्रेस जनों से भेंट करेंगे एवं रात्रि विश्राम पचमढ़ी में करेंगे। 8 नवंबर को श्री तनखा मध्य प्रदेश के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में संविधान एवं विधिक विषय पर केंद्रित संबोधन देंगे एवं जिला अध्यक्षों से संवाद भी करेंगे। श्री तनखा 8 को ही संध्या काल पचमढ़ी से कार द्वारा भोपाल पहुंचकर रात्रि की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129