
देसी कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले हाउसिंग बोर्ड नर्मदापुरम निवासी युवक पर कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम द्वारा आर्म्स एक्ट में की गई कार्रवाई.
नर्मदापुरम //मनीष जयसवाल
आगामी लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉक्टर गुरु करण सिंह के मार्गदर्शन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आशुतोष मिश्रा एवं अनुविभागी अधिकारी (पुलिस) नर्मदा पुरम श्री पराग सैनी के निर्देश में थाना प्रभारी देहात प्रवीण चौहान एवं थाना देहात पुलिस टीम द्वारा आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड में देसी कट्टे से हवाई फायर कर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी सागर पिता इंदर सिंह कुचबंदिया उम्र 24 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी,थाना कोतवाली नर्मदापुरम को 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है








