
सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा होली मिलन उत्सव मनाया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा होली मिलन उत्सव मनाया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेलते हुए होली की शुभकामना दी
स्थानीय बी आईपी गार्डन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम संगठन की संरक्षक श्रीमती माधवी मिश्रा, श्रीमती कल्पना शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ जिसमें संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई, उसके उपरांत संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आप सब के सहयोग से संगठन ने लगातार ऊंचाइयों को छुआ है यह सब आपके सहयोग से संभव हुआ है एवं कुछ शख्सियत हमारे बीच है जिनके कारण महिला संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। संगठन की संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा के सम्मान में श्रीमती ज्योति शर्मा ने कहा कि स्पष्टता, परिश्रम, ईमानदारी और सदाचार के इन मानवीय गुना के कारण आज हमें से स्थान पर खड़े हैं उनका मार्गदर्शन हमें संभल देता है। संगठन की संस्थापक श्रीमती माधवी मिश्रा को इन पंक्तियों के साथ सम्मान दिया मन की वह ज्यादा तर खामोश रहती है परंतु कम बोलने वाले बोलने बाली बहुत कुछ कहती हैं। इस दौरान श्रीमती शर्मा ने संरक्षक साधना दुबे, साधना शिलाकरी इंदिरा तिवारी ,नीरू मिश्रा वंदना ओझा ,के सम्मान में अपने शब्द अर्पित किए। इस अवसर पर रेखा दुबे पूजा तिवारी चांदनी शुक्ला सुनैना रावत सुनीता जोशी श्रीमती अजीता शुक्ला हेमा पुरोहित सहित अर्चना शर्मा पूनम तिवारी राधा लाटा मोना अवस्थी मंजू ला तिवारी बीना तिवारी मधुलिका तिवारी शाहिद भारी तादाद में महिलाओं ने उपस्थित होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली तथा व्यंजनों का लुफ्त उठाया।








