
पोटर खोली क्षेत्र में देशी कट्टा लेकर दहशत पहुँचने वाले आरोपी को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया
इटारसी// मनीष जायसवाल
पोटर खोली क्षेत्र में देशी कट्टा लेकर दहशत पहुँचने वाले आरोपी को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस ने आरोपी सोनू के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जप्त किये
इटारसी-जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।ऐसे ही एक मामले में आज सिटी पुलिस ने पोटरखोली निवासी सोनू पिता दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है।आरोपी क्षेत्र में एक 315 बोर का देशी कट्टा लिये दहशत फैल रहा था।मुखबिर की सूचना पर सिटी पुलिस ने आरोपी को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25,27 आमर्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका उप निरीक्षक विशाल नागवे,सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी,प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी,आरक्षक हरीश डिगरसे एवं आरक्षक राजेश पंवार की रही।








